चंबा: अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने शुरू की कार्रवाई, तीन रेहड़ियों को किया जब्त
चंबा। शहर के मुख्य बाजार में सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर सामान रखकर किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर परिषद की टीम ने मंगलवार को बाजार में औचक निरीक्षण कर तीन रेहड़ियों को जब्त किया। जबकि सात दुकानों के बाहर सड़क पर रखे स्टूल, बैंच, बर्तन और अन्य सामान को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को सड़क और सार्वजनिक स्थान पर सामान न रखने के निर्देश भी दिए गए। नगर परिषद की इस कार्रवाई से बाजार में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने बाजार के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर दुकानों के बाहर और सड़क किनारे रखे सामान की जांच की। नगर परिषद की टीम में सहायक अभियंता संजीव शर्मा और कनिष्ठ अभियंता नीतिका ठाकुर मौजूद रहे। टीम ने बाजार में दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के साथ भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
चंबा: अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने शुरू की कार्रवाई, तीन रेहड़ियों को किया जब्त #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 22, 2026, 13:55 IST
चंबा: अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने शुरू की कार्रवाई, तीन रेहड़ियों को किया जब्त #VaranasiLiveNews
