VIDEO: रेलवे ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

आगरा के न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित रेलवे ओवरब्रिज भांडई के नीचे बृहस्पतिवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। युवक ने पीली शर्ट और लाल लोअर पहन रखा है। एसीपी सैया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

VIDEO: रेलवे ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 14:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: रेलवे ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस #VaranasiLiveNews