जालंधर के होटल में मिली युवती की लाश

जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल के कमरा नंबर-102 से करीब 20 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवती दो दिन से होटल में ठहरी हुई थी। सोमवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस मौके पर पहुंची तो वह कमरे में मृत मिली। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह कहां की रहने वाली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दो दिनों से एक युवक युवती से मिलने होटल आ रहा था। वह दिन में करीब 2 से 3 घंटे कमरे में रुकने के बाद चला जाता था। कमरे से लाल रंग का एक सूटकेस भी मिला, जो खाली था। पुलिस के मुताबिक कमरे की हालत खराब थी और सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। होटल कर्मचारियों ने युवती की मौत के पीछे नशे की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस ने अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं किया है। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस युवती की पहचान, होटल में आने वाले युवक की जानकारी और मौत की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

जालंधर के होटल में मिली युवती की लाश #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 08:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


जालंधर के होटल में मिली युवती की लाश #VaranasiLiveNews