गुरुग्राम में जिन लोगों का नहीं मिला है आवेदन उनके घर जरूर पहुंचे बीएलओ
गुरुग्राम में जिला प्रशासन की ओर से एसआईआर की अवधि बढ़ाये जाने के बाद सभी बीएलओ के साथ बैठक की है। बैठक में बीएलओ को घर-घर पहुंचने को कहा गया है। 60 प्रतिशत से अधिक लोगों के आवेदन मिल गए हैं। जिनके आवेदन नहीं मिले हैं। उनके पास टीम एक बार जरुर पहुंचे। इसी क्रम में बादशाहपुर विधानसभा में निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम संजीव सिंगला ने बुधवार को सुपरवाइजरों और बूथ स्तरीय अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का आकलन किया और शेष कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
गुरुग्राम में जिन लोगों का नहीं मिला है आवेदन उनके घर जरूर पहुंचे बीएलओ #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 15, 2026, 17:56 IST
गुरुग्राम में जिन लोगों का नहीं मिला है आवेदन उनके घर जरूर पहुंचे बीएलओ #VaranasiLiveNews
