पारिश्रमिक बढ़ाने को लेकर ब्लिंकिट के डिलीवरी राइडर्स का प्रदर्शन

पारिश्रमिक बढ़ाने को लेकर ब्लिंकिट में कार्यरत राइडर्स (डिलीवरी बॉय) ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। राइडर्स ने श्रम विभाग व जिलाधिकारी से इस मामले में शिकायत कर निवारण की मांग की है। अरविंद प्रजापति ने बताया कि भीषण गर्मी में वह लोग काम कर रहे हैं। पेट्रोल के दाम भी लगातार बढ़ रहे है। ऐसे में जब उन्होंने अपने अधिकारियों से वेतन बढ़ाने की बात कही तो उन्हें काम से निकालने की धमकी दी जा रही है। आरोप लगाया कि गलत तरीके से कार्रवाई कराने की कहकर भी धमकाया जा रहा है।

पारिश्रमिक बढ़ाने को लेकर ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉयज का प्रदर्शन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 19:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


पारिश्रमिक बढ़ाने को लेकर ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉयज का प्रदर्शन #VaranasiLiveNews