Mandi: बिजनी-नारला फोरलेन पर फिर धंसा डंगा, गौशाला क्षतिग्रस्त; मकान पर मंडराया खतरा

मंडी जिले के पधर क्षेत्र में निर्माणाधीन बिजनी-नारला फोरलेन परियोजना के तहत डवारडू-पाखरी गांव के पास गुरुवार तड़के एक डंगा अचानक धंस गया। हादसे में स्थानीय निवासी ओमप्रकाश की गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय गौशाला खाली होने से जनहानि और पशुहानि टल गई, लेकिन नीचे स्थित आवासीय मकान पर खतरा बढ़ गया है, जिससे परिवार और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि फोरलेन निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी और ढलानों को पर्याप्त सुरक्षा न मिलने के कारण यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि यदि निर्माण एजेंसी ने समय रहते सुरक्षा उपाय किए होते तो इस तरह की स्थिति पैदा नहीं होती। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन, गावर कंपनी और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से मामले की जांच कराने, प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने और प्रभावित ढलान पर स्थायी सुरक्षा कार्य शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि लोगों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। हादसे के बाद गावर कंपनी ने प्रभावित क्षेत्र में रेस्टोरेशन का काम शुरू कर दिया है। मलबा हटाने के साथ-साथ ढलान को सुरक्षित बनाने की प्रक्रिया जारी है। हालांकि ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले भी प्रभावित हिस्से पर अधूरा काम छोड़ा गया था, जिससे लगातार खतरा बना हुआ है। गावर कंपनी के अधिकारी सिद्धार्थ ने बताया कि ढलान से मिट्टी पूरी तरह हटने के बाद वहां पक्की सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फोरलेन संघर्ष समिति के अध्यक्ष चिंत राम ठाकुर, महासचिव महिंदर गुलेरिया समेत स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और प्रभावित क्षेत्र में जल्द स्थायी सुरक्षा उपाय करने की मांग दोहराई है।

Mandi: बिजनी-नारला फोरलेन पर फिर धंसा डंगा, गौशाला क्षतिग्रस्त; मकान पर मंडराया खतरा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 11:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Mandi: बिजनी-नारला फोरलेन पर फिर धंसा डंगा, गौशाला क्षतिग्रस्त; मकान पर मंडराया खतरा #VaranasiLiveNews