कुरुक्षेत्र में निकली भोले की बारात, शिवमय हुई धर्मनगरी
धर्मनगरी आज शुक्रवार को उस समय शिवमय हो उठी जब भोले की बारात निकली। श्री दुखभंजन मंदिर से बारात निकली जो शहर के गुरुद्वारा छठी पातशाही चौक, अंबेडकर चौक, मेन बाजार, छोटा बाजार, पुराना बस अड्डा, रेलवे रोड से होते हुए राजेंद्र नगर नगली वाली कुटिया पहुंची, जहां शिव पार्वती विवाह की खास तैयारी की गई। शिवरात्रि सेवा मंडल की ओर से निकाली गई भोले की बारात में शामिल होने के लिए शहरवासी उमड़ पड़े। हर कोई भोले की बारात का साक्षी बनता दिखाई दिया तो वहीं इस दौरान बेहद खास अंदाज में सजाई गई झांकियां भी आकर्षण का केंद्र बनी रही। कलाकार शिव भोले के भजनों पर थिरकते रहे तो उनके साथ शहरवासी भी जमकर झूमे। बारात निकाले जाने के दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया। वहीं एक ओर की सड़क बंद रखी गई, जिसके लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। बारात के चलते सुबह से ही बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे, जिससे पूरा माहौल शिवमय हो उठा। अराधना करते रहे श्रद्वालु, दिखा उत्साह भोले की बारात में अनेक आकर्षक झांकिया शामिल की गई, जिनमें भोले शिव के पूरे जीवन दर्शन को दिखाया गया। इन झांकियों में शिव भोले की खास मूर्तियों को शामिल किया गया, जिनके आगे श्रक्षालु नतमस्तक होते रहे। शिव भोले की बारात की रथ बग्गी को खींचने के लिए भी श्रद्वालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
कुरुक्षेत्र में निकली भोले की बारात, शिवमय हुई धर्मनगरी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 13, 2026, 13:01 IST
कुरुक्षेत्र में निकली भोले की बारात, शिवमय हुई धर्मनगरी #VaranasiLiveNews
