VIDEO: सिकंदरा मंडी में चालक को चकमा देकर ऑटो ले भागे

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में चोरों ने बीमार मां को अस्पताल ले जाने के लिए ऑटो बुक करने के बाद दो युवक चालक को चकमा देकर ऑटो लेकर भाग निकले। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर तलाश कर रही है। फरीदाबाद के धीरज नगर निवासी ऑटो चालक सूरज सिंह ने बताया कि 18 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे वह दो अज्ञात युवकों को फरीदाबाद से लेकर सिकंदरा मंडी पहुंचा था। रास्ते में दोनों ने बताया कि उनकी मां बीमार हैं और उन्हें लेने जाना है। मंडी पहुंचने के बाद दोनों ने चालक से खाना खाने को कहा। इसी दौरान उसका ऑटो लेकर भाग गए। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ऑटो की तलाश शुरू कर दी है।

VIDEO: सिकंदरा मंडी में चालक को चकमा देकर ऑटो ले भागे #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 28, 2026, 14:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: सिकंदरा मंडी में चालक को चकमा देकर ऑटो ले भागे #VaranasiLiveNews