भिवानी में योग प्राकृतिक चिकित्सालय वेलनेस सेंटर का 23 को उद्घाटन करेंगे आचार्य देवव्रत

शहर के प्राकृतिक चिकित्सा प्रेमियों द्वारा लगभग 60 वर्ष पूर्व एक छोटी-सी बगीची में शुरु किया गया हरियाणा योग प्राकृतिक चिकित्सालय, जो कि अब भव्य रूप धारण कर चुका है। इसके नए भवन एवं नवनिर्मित आधुनिक प्राकृतिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित जगन्नाथ सर्राफ वेलनेस सेंटर का उद्घाटन 23 मार्च को गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे। आचार्य देवव्रत ने ही इस भवन का कुछ समय पहले शिलान्यास किया था। कार्यक्रम में राज्यपाल की पत्नी दर्शना आर्या प्रथम महिला गुजरात भी उपस्थित रहेंगी। संत हुजूर कंवर महाराज के सान्निध्य में आयोजित किए जाने वाले इस समारोह की अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी बृजलाल सर्राफ करेंगे। अति वशिष्ठ अतिथि भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह होंगे, वशिष्ठ अतिथि विधायक घनश्याम सर्राफ, विधायक सुनील सांगवान, अधिवक्ता शिवरत्न गुप्ता, समाजसेवी रामदेव तायल होंगे। स्वागताध्यक्ष प्रमुख उद्योगपति श्रीकृष्ण कुमार मोहत्ता होंगे। यह जानकारी हरियाणा योग प्राकृतिक चिकित्सालय के संरक्षक प्रमुख समाजसेवी बृजलाल सर्राफ, अध्यक्ष उद्योगपति केके मोहत्ता एवं संस्था के सचिव समाजसेवी दीपक बंसल ने शनिवार को एक पत्रकार सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि सन् 1967 में शहर के समाजसेवियों व प्राकृतिक चिकित्सा प्रेमियों द्वारा इस क्षेत्र के लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा उपलब्ध करवाने के लिए चिकित्सा केंद्र की शुरुआत की गई थी। क्षेत्रवासियों के इस ओर बढ़ने रुझान तथा प्राकृतिक चिकित्सा से हुए लाभ के मद्देनजर इसका दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया गया तथा इसे महम रोड स्थित गौशाला के समीप 6 एकड़ में स्थानांतरित कर दिया गया। साधकों के प्राकृतिक चिकित्सा की ओर ज्यादा विश्वास के चलते प्रबंधक समिति ने यहां आधुनिक प्राकृतिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया।

भिवानी में योग प्राकृतिक चिकित्सालय वेलनेस सेंटर का 23 को उद्घाटन करेंगे आचार्य देवव्रत #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 21, 2026, 11:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


भिवानी में योग प्राकृतिक चिकित्सालय वेलनेस सेंटर का 23 को उद्घाटन करेंगे आचार्य देवव्रत #VaranasiLiveNews