बुलंदशहर मुठभेड़: गोकशी आरोपी फरमान पुलिस से भिड़ा, पैर में लगी गोली
बुलंदशहर जिले में नगर पुलिस और गोकशी के आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से एक तमंचा और पशु कटान के उपकरण बरामद किए गए। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को खुर्जा कोतवाली पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। गांव झमका के पास नहर पर पुलिस को एक बाइक सवार संदिग्ध युवक दिखाई दिया। इसको पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख बाइक सवार युवक वापस भागने लगा। पुलिस ने आरोपी को कुछ दूरी पर रोक दिया।
बुलंदशहर मुठभेड़: गोकशी आरोपी फरमान पुलिस से भिड़ा, पैर में लगी गोली #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 12:41 IST
बुलंदशहर मुठभेड़: गोकशी आरोपी फरमान पुलिस से भिड़ा, पैर में लगी गोली #VaranasiLiveNews
