अंबेडकरनगर में लगाए गए अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर, सपा कार्यकर्ताओं ने उतारे
अंबेडकरनगर में अकबरपुर के शिव बाबा धाम के निकट अलग-अलग तीन स्थानों पर रात में किसी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विवादित होर्डिंग लगा दिए। इन होर्डिंग में अखिलेश के साथ अतीक अहमद, आजम खान, मुख्तार अंसारी, गुलशन यादव, मित्रसेन यादव व रिजवान जहीर सकी फोटो लगाई गईं और लिखा गया कि माफियाराज और अखिलेश, लूट लिया था पूरा प्रदेश। सुबह पोस्टर देखते ही लोगों में चर्चा शुरू हो गई। स्थानीय लोगों व सपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टर उतरवाए। पुलिस व एलआईयू ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। फिलहाल पोस्टर लगाने वालों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
अंबेडकरनगर में लगाए गए अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर, सपा कार्यकर्ताओं ने उतारे #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 21, 2026, 11:12 IST
अंबेडकरनगर में लगाए गए अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर, सपा कार्यकर्ताओं ने उतारे #VaranasiLiveNews
