Video: इंडोनेशिया में छाया बीजे स्कूल मंडी के छात्रों का मॉडल, मिला आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया अवार्ड
बीजे सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी के दो छात्रों ने ऑटोमेटिक डैम गेट का मॉडल तैयार किया है जो ऑटोमेटिक तरीके से पानी को नियंत्रित करने और छोड़ने में मददगार साबित हो सकता है। इन छात्रों की ओर से तैयार इस मॉडल को इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मॉडल प्रदर्शनी कोडेवर 7.0 में आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह प्रदर्शनी बीती 16-17 मई को आयोजित की गई थी। छात्र शिवांग कश्यप और ऋषभ ठाकुर ने बताया कि उन्होंने समग्र शिक्षा अभियान के तहत इस मॉडल को बनाया था। शिमला में राज्य स्तर पर व इसके बाद बेंगलुरु में राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार जीतने के बाद इंडोनेशिया के जकार्ता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। इन्होंने बताया कि भारत में बने सभी बांधों के गेट अभी तक मैन्युअल मोड में कार्य कर रहे हैं। लेकिन उनके मॉडल के तहत यह सभी ऑटोमेटिक मोड पर काम करेंगे। पानी के बहाव को मापने के लिए अल्ट्रासोनिक सेंसर, बारिश के लिए रेन सेंसर, टेम्परेचर और ह्यूमिडिटी के लिए डीएचटी का प्रयोग किया है। गेट का मुख्य नियंत्रण क्वारिकी से किया जा रहा है। साथ ही ऑटोमेटिक तरीके से इसकी निगरानी के लिए एडाफ्रूट आयोमेक डैशबोर्ड का भी इस्तेमाल किया गया है। स्कूल प्रधानाचार्य अशोक ठाकुर ओर एसएमसी के प्रधान लेख राज ने कहा कि उन्हें खुशी है उनके स्कूल के दोनों बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीजे स्कूल का नाम रोशन किया है। इन बच्चों के इस प्रयास से अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
Video: इंडोनेशिया में छाया बीजे स्कूल मंडी के छात्रों का मॉडल, मिला आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया अवार्ड #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 22, 2026, 12:29 IST
Video: इंडोनेशिया में छाया बीजे स्कूल मंडी के छात्रों का मॉडल, मिला आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया अवार्ड #VaranasiLiveNews
