पानीपत: तेज धमाके के साथ कारपेट फैक्टरी में लगी भीषण आग
चौटाला रोड पर कारपेट फैक्टरी एनके फाइबर इंटरनेशनल में बुधवार सुबह करीब 10 बजे आग लग गई। फैक्टरी में काम कर रहे दस श्रमिकों ने भागकर अपनी जान बचाई। तेज धमाके के साथ लगी आग से आस-पास के क्षेत्र में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। सोनीपत, कुरुक्षेत्र, करनाल, रोहतक से भी दमकल विभाग की टीमों को बुलाया गया। करीब 20 टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद पांच घंटे में आग पर नियंत्रण पा लिया था। प्रथम दृष्टया में आग लगने का कारण बल्ब के होल्डर से उठी चिंगारी बताया गया है। कुछ ही देर में पूरी फैक्टरी आग का गोला बन गई। इसमें डेढ़ से दो करोड़ रुपये का नुकसान बताया गया है। डीएसपी सुरेश सैनी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास की फैक्टरियों को खाली कराया गया। सेक्टर-24 निवासी नरेश मित्तल ने बताया कि उनकी चौटाला रोड पर एनके फाइबर इंटरनेशनल के नाम से फैक्टरी है। जिसमें कारपेट बनाया जाता है। बुधवार करीब 10 बजे फैक्टरी में 10 मजदूर काम करने पहुंचे थे। उसी समय अचानक फैक्टरी में आग लग गई। जब तक श्रमिक कुछ समझ पाते आग की लपटों ने फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। श्रमिकों ने भागकर अपनी जान बचाई और मालिक व पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, दमकल विभाग को भी आग लगने की सूचना दी गई जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बढ़ती चली गई। इसके बाद एनएफएल, रिफाइनरी और थर्मल की टीम भी अभियान में शामिल की गई। फिर भी इंतजाम कम पड़े। करनाल, सोनीपत और रोहतक से भी दमकल विभागों की टीमों को बुलाया गया। 20 टीमों ने मिलकर एक साथ अभियान चलाया। करीब पांच घंटे के बाद आग पर कुछ हद तक काबू पाया गया। आग लगने से फैक्टरी में काफी नुकसान हुआ है। डेढ़ से दो करोड़ रुपये के नुकसान माना जा रहा है। हालांकि, अभी फैक्टरी मालिक ने इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। डीएसपी सुरेश सैनी, थाना सेक्टर-29 प्रभारी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आग में जानी नुकसान की जानकारी ली। श्रमिकों ने बताया कि वह सभी सुरक्षित बाहर आ गए थे।
पानीपत: तेज धमाके के साथ कारपेट फैक्टरी में लगी भीषण आग #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 19, 2025, 19:26 IST
पानीपत: तेज धमाके के साथ कारपेट फैक्टरी में लगी भीषण आग #VaranasiLiveNews
