कोटकपूरा में 21 अक्टूबर को होगी भारत विकास परिषद की शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता
भारत विकास परिषद कोटकपूरा की दोनों शाखाओं की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी देशभक्ति के गीतों पर आधारित शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता 21 अक्टूबर, बुधवार को सुबह 9:30 बजे स्थानीय अशोका मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नजदीक लाला लाजपत राय पार्क में आयोजित की जाएगी। परिषद की मुख्य शाखा के अध्यक्ष कपिल गोयल ,स्वामी विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष नरेश गोयल, दोनों शाखाओं के सरपरस्त टीआर अरोड़ा और प्रोजेक्ट इंचार्ज वरिंदर कटारिया ने बताया कि प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी समूहों के रूप में भाग लेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि समारोह में संस्था के प्रांतीय सलाहकार नरेशपाल कांसल व सुभाष गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस शाखा स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीमें 25 अक्टूबर को श्री मुक्तसर साहिब में आयोजित होने वाली प्रांत स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
कोटकपूरा में 21 अक्टूबर को होगी भारत विकास परिषद की शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2026, 10:32 IST
कोटकपूरा में 21 अक्टूबर को होगी भारत विकास परिषद की शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता #VaranasiLiveNews
