एचआरपी डे में 25 गर्भवती महिलाओं की जांच, VIDEO

अभोली ब्लॉक के भानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर सोमवार को उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 25 गमर्भवती महिलाओं की जांच हुई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव ने बताया यह कैंप स्वास्थ्य संरक्षण पर केंद्रित रहा। परीक्षण करके दवा दी गई। इसमें 10 महिलाओं को उच्च जोखिम की श्रेणी में पाया गया, जो गर्भावस्था संबंधी जटिलताओं के प्रति संवेदनशील हैं। उन्हें विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन से भरपूर फल-सब्जियां जैसे संतरा, पालक, अमरूद और दूध उत्पादों का सेवन करने की सलाह दी गई। ऐसे पोषक तत्व न केवल मां के स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं। शिशु के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मौके पर डॉ. सीमा पंत, अभय कुमार, उपासना मौर्य, कावेरी सिंह, सुष्मिता, बिंदु पाल, मुकेश बिंद आदि मौजूद रहे।

एचआरपी डे में 25 गर्भवती महिलाओं की जांच, VIDEO #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 18:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


एचआरपी डे में 25 गर्भवती महिलाओं की जांच, VIDEO #VaranasiLiveNews