Agra News: यमुना एक्सप्रेसवे पर घटी वाहनों की रफ्तार

आगरा। सर्दी के मौसम में कोहरे और धुंध के कारण होने वाले सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा घटा दी गई है। पुलिस कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने 25 नवंबर से 15 फरवरी 2027 तक के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। एडीसीपी ट्रैफिक अलका सिंह ने बताया कि निर्धारित अवधि के दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर एलएमवी-एम-1 श्रेणी की कारें अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगी। वहीं, भारी वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और कोहरे के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। सफर के दौरान किसी भी असुविधा या आपात स्थिति में चालक को ट्रैफिक कंट्रोल हेल्पलाइन नंबर 9454457886 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

#VehicleSpeedsReducedOnTheYamunaExpressway #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 26, 2026, 02:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: यमुना एक्सप्रेसवे पर घटी वाहनों की रफ्तार #VehicleSpeedsReducedOnTheYamunaExpressway #VaranasiLiveNews