वाराणसी: चार वार्डों में आज से सीवर-पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू, सीसी कैमरों से होगी निगरानी
वाराणसी शहर के 22 प्रभावित वार्डों में 2161 करोड़ रुपये से होने वाले सीवर और पेयजल पाइपलाइन बिछाने के काम की अब सीसी कैमरों से निगरानी होगी। कार्यस्थलों पर लगाए जाने वाले कैमरे स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम और नगर निगम मुख्यालय से सीधे जुड़े रहेंगे। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने मंगलवार को समीक्षा बैठक में कार्यदायी संस्थाओं को पारदर्शिता के साथ काम कराने और लापरवाही पर सख्ती के निर्देश दिए। सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में मेयर अशोक कुमार तिवारी ने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेयर ने निर्देश दिए कि जिन-जिन स्थानों पर सीवर और पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम होगा, वहां सीसी कैमरे लगाए जाएं। इन कैमरों को स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम और नगर निगम मुख्यालय से सीधे जोड़ा जाएगा, ताकि कार्य की प्रगति और मौके की स्थिति पर नजर रखी जा सके। जल निगम को मेन लाइन और ब्रांच लाइन के काम का पूरा विवरण, प्रतिदिन का लक्ष्य और प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiCrimeNews #CrimeNewsInHindi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 16, 2026, 14:15 IST
वाराणसी: चार वार्डों में आज से सीवर-पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू, सीसी कैमरों से होगी निगरानी #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiCrimeNews #CrimeNewsInHindi #VaranasiLiveNews
