वाराणसी: मजदूर की पीट-पीटकर हत्या में दो और आरोपी गिरफ्तार, चारों आरोपी जेल भेजे गए; सीजेएम कोर्ट में पेश
चोलापुर थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठा मजदूर रामजनम वनवासी की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोलापुर पुलिस ने सोमवार को आशीष वनवासी और दीपक सिंह को वीर लोरिक इंटर कॉलेज चोलापुर के पास से पकड़ा। दोनों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की है। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में चौबेपुर थाना क्षेत्र के हड़ियाडीह निवासी आशीष वनवासी और बरर्थरा खुर्द निवासी दीपक सिंह शामिल हैं। मामले में इससे पहले पुलिस ईंट भट्ठा मालिक अजय सिंह और विशाल सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों पहले से जेल में हैं। पुलिस के अनुसार, चंदौली के धानापुर क्षेत्र के धराव गांव निवासी रामजनम वनवासी ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। आरोप है कि भट्ठे पर चोरी का आरोप लगाकर आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। बताया गया कि रामजनम को पेड़ से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा गया था। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।
#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 01, 2026, 00:34 IST
वाराणसी: मजदूर की पीट-पीटकर हत्या में दो और आरोपी गिरफ्तार, चारों आरोपी जेल भेजे गए; सीजेएम कोर्ट में पेश #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
