Varanasi News: वाराणसी में खनन टीम से जेसीबी छीनकर ले गए दबंग, अवैध खनन की जांच करने पहुंचे थे; धक्कामुक्की
चौबेपुर के लूठा कलां गांव में अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम के साथ आरोपियों ने धक्का-मुक्की कर जब्त की गई जेसीबी मशीन छुड़ाकर भगा ले गए। मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद अवैध खनन और प्रशासनिक कार्रवाई में बाधा डालने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। खनन निरीक्षक अनुज कुमार के अनुसार लूठा कलां गांव में अवैध खनन की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान एक जेसीबी मशीन से बलुई मिट्टी का अवैध खनन किया जाता मिला। जांच में जेसीबी का इंजन और पंजीकरण नंबर भी स्पष्ट नहीं पाया गया।
#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 30, 2026, 23:42 IST
Varanasi News: वाराणसी में खनन टीम से जेसीबी छीनकर ले गए दबंग, अवैध खनन की जांच करने पहुंचे थे; धक्कामुक्की #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
