UP: प्रेम प्रसंग में प्रेमी की हत्या, ग्रांइडर मशीन से हाथ-पैर काट जंगल में जलाया, घटना जानकार कांप जाएगी रूह
प्रेम-प्रसंग के चलते महिला ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर में छिपाकर रखा और बाद में उसे ठिकाने लगाने के लिए हाथ-पैर काटकर बोरे में भरा और जंगल में ले लाकर जला दिया। पुलिस ने मृतक के कॉल डिटेल रिकार्ड व अंतिम लोकशन की मदद से हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने शव के अवशेष, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल ,आलाकत्ल लकड़ी का चौखट बरामद किया है। एसपी ने खुलासे में शामिल पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। सोमवार को न्यायालय में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार को पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बकेवर थानाक्षेत्र के टिकरा गांव निवासी विजय निषाद 20 पुत्र इंद्रपाल बीते 08 मई को घर से हमीरपुर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजन की सूचना पर 10 मई को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को हमीरपुर जिले के कुरारा थानाक्षेत्र के गांव मनकी निवासी कामता निषाद और उसकी पत्नी किरन पर संदेह हुआ। पूछताछ में सामने आया कि किरन और विजय के बीच करीब आठ माह से प्रेम प्रसंग थे। पति को इसकी जानकारी होने पर गुजरात से नौकरी छोड़कर गांव वापस लौट आया। पति-पत्नी के बीच इसे लेकर विवाद होता रहा। इसी दौरान दंपत्ति ने विजय को रास्ते से हटाने की साजिश रची। पुलिस ने बताया कि बीते 08 मई को किरन ने फोन कर विजय को घर बुलाया। घर पहुंचने पर पहले से घात लगाए बैठे पति कामता ने लकड़ी की चौखट से उसके सिर पर कई वार कर हत्या कर दी। शव को घर में छिपा दिया। बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में भरने की कोशिश की, किंतु शव के हाथ पैर अकड़ जाने से दिक्कत हुई। बाजार से ग्रांइडर मशीन (कटर) मशीन से शव के हाथ और पैर काट डाला। बोरे में भरकर कानपुर क्षेत्र के रेउना थानाक्षेत्र स्थित तहरापुर गुरैया जंगल ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया। आरोपियों ने मृतक का मोबाइल, पैनकार्ड, एटीएम कार्ड जूते और चश्मे नष्ट कर अपने खेतों में छिपा दिया। जांच कर रही पुलिस मृतक की कॉल डिटेल रिकार्ड और अंतिम लोकेशन की मदद से मनकी गांव पहुंची। दंपती को गिरफ्तार किया और निशानदेही पर जंगल से शव के अवशेष, मोबाइल, बाइक और घटना में हत्या के लिए प्रयुक्त लकड़ी की चौखट, ग्रांइडर मशीन बरामद किया।
#CityStates #Fatehpur #Hamirpur #Kanpur #UttarPradesh #FatehpurNews #UpNews #Crime #CrimeNews #FatehpurCrime #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 18:30 IST
UP: प्रेम प्रसंग में प्रेमी की हत्या, ग्रांइडर मशीन से हाथ-पैर काट जंगल में जलाया, घटना जानकार कांप जाएगी रूह #CityStates #Fatehpur #Hamirpur #Kanpur #UttarPradesh #FatehpurNews #UpNews #Crime #CrimeNews #FatehpurCrime #VaranasiLiveNews
