यूपी: लखनऊ से सऊदी अरब के तीन शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू, पहली बार मदीना के लिए मिलेगी सेवा; जानें शेड्यूल
राजधानी से सऊदी अरब के तीन प्रमुख शहरों मदीना, जेद्दा और दम्माम के लिए सीधी उड़ानों का शेड्यूल जारी हो गया है। इनमें मदीना के लिए पहली बार सीधी विमान सेवा शुरू होने जा रही है। फ्लाईडील एयरलाइंस बृहस्पतिवार से लखनऊ और मदीना के बीच सीधी उड़ान संचालित करेगी। वहीं, बुधवार से जेद्दा और दम्माम के लिए भी सीधी उड़ानें शुरू हो गई। इन सेवाओं से उमरा और धार्मिक यात्रा पर जाने वाले जायरीन को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही लखनऊ और सऊदी अरब के बीच हवाई कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। लखनऊ एयरपोर्ट प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क को विस्तार देते हुए यह नई सुविधा शुरू की है। इस मौके पर मुख्य हवाई अड्डा अधिकारी (सीएओ) दर्शन सिंह, फ्लाईडील के हेड सेल्स मोहम्मद देसूकी और लखनऊ हेड नितिन डे मौजूद रहे। बुधवार को जेद्दा की उड़ान से 176 यात्री लखनऊ पहुंचे, जबकि 144 यात्रियों ने लखनऊ से जेद्दा के लिए उड़ान भरी।
#CityStates #Lucknow #LucknowSaudiArabiaFlights #MadinahDirectFlight #JeddahFlight #DammamFlight #FlyadealAirlines #LucknowAirport #UmrahTravel #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 19:40 IST
यूपी: लखनऊ से सऊदी अरब के तीन शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू, पहली बार मदीना के लिए मिलेगी सेवा; जानें शेड्यूल #CityStates #Lucknow #LucknowSaudiArabiaFlights #MadinahDirectFlight #JeddahFlight #DammamFlight #FlyadealAirlines #LucknowAirport #UmrahTravel #VaranasiLiveNews
