यूपी बजट: वित्तमंत्री करते रहे शेरो-शायरी, मौके-मौके पर पढ़े ये शेयर; विपक्षी खेमे में रही ऐसी प्रतिक्रिया
बुधवार को यूपी सरकार का बजट पेश किया गया। करीब डेढ़ घंटे चले इस बजट भाषण में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना समय-समय पर शेरो-शायरी भी करते रहे। खास बात यह रही कि बजट पढ़ने के दौरान विपक्षी खेमे में शांति रही। बजट को पढ़ने में वित्तमंत्री को कोई व्यवधान का सामना नहीं करना पड़ा। वित्तमंत्री ने सदन में पेश किए ये सदन काबिले तारीफ है, अंदाज एक-एक काम का गा रहा है गीत यूपी, योगी जी के नाम का बड़ी मुश्किल से कोई सुबह मुस्कुराती है गम की हर भाग दबे पांव चले आती है वक्त लगता ही नहीं जिंदगी बदलने में पर बदलने में वक्त जिंदगी लग जाती है ये अलग बात है तुम न बदलो मगर जमाना बदल रहा है गुलाब पत्थर पर खिल रहे हैं, चिराग आंधियों से जल रहे हैं सितारा बन के आसमां में वही चमकते हैं डुबो देते हैं जो अपने आपको पसीने में यही जुनून है, यही ख्वाब मेरा है दिया जलाकर रोशनी कर दूं, जहां अधेरा है
#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 11, 2026, 13:46 IST
यूपी बजट: वित्तमंत्री करते रहे शेरो-शायरी, मौके-मौके पर पढ़े ये शेयर; विपक्षी खेमे में रही ऐसी प्रतिक्रिया #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #VaranasiLiveNews
