UP: अखिलेश ने एक्स पर किया पोस्ट, लिखा- एक नई चाय शुरू करेंगे जिसका नाम होगा पीडीए टी

आर्यन द्वारा चाय की दुकान बंद करने का मामला पूरे दिन सोशल मीडिया में छाया रहा। शनिवार दोपहर पूर्व मुख्यमंंत्री अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया पर चायवालों के लिए एक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रीपेड पीड़ित के बाद सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बहेरा चौकी चौराहा स्थित चाय की दुकान से चाय पत्ती का सैंपल लिए जाने के मामले में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा पूरे प्रदेश के चाय विक्रेता पीडीए से जुड़ेंगे और एक नई चाय शुरू करेंगे जिसका नाम होगा पीडीए टी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि प्रिय चायवालों, फतेहपुर में उन्होंने आत्मनिर्भर आर्यन की दुकान पर प्रेमपूर्वक चाय पी थी। इसके बाद फूड सिक्योरिटी विभाग ने आर्यन (होटल संचालक शेषमणि के पुत्र) से सैंपल लिया। यह कहकर धमकी दी कि तुम एल्युमीनियम के बर्तन में चाय बनाते हो दुकान सील कर देंगे। उन्होंने तंज किया कि अच्छा हुआ यह नहीं कहा कि लाल सिलिंडर पर बनाते हो तो सील कर देंगे। वैसे कह भी नहीं पाते क्योंकि सिलिंडर मिल ही नहीं रहा है। अखिलेश ने एक्स पर आरोप लगाया कि यह धमकी केवल आर्यन को नहीं बल्कि उन सभी युवाओं को है जो बेरोजगारी के इस दौर में चाय या छोटे कारोबार के सहारे आत्मनिर्भर बनने की कोशिश कर रहे हैं। सरकारी विभाग पर लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि इस व्यवस्था का नाम मिलावट विभाग रखा जाना चाहिए। पीड़ितों में प्रीपेड पीड़ित के बाद अब टी पीड़ित की नई श्रेणी जुड़ गई है।

#CityStates #Fatehpur #Kanpur #UttarPradesh #FatehpurNews #UpNews #AkhileshYadav #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 19:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: अखिलेश ने एक्स पर किया पोस्ट, लिखा- एक नई चाय शुरू करेंगे जिसका नाम होगा पीडीए टी #CityStates #Fatehpur #Kanpur #UttarPradesh #FatehpurNews #UpNews #AkhileshYadav #VaranasiLiveNews