Noida News: एक स्कूल की दो बसों में टक्कर, नौ छात्र समेत 11 घायल
फोटो:---------------बिसरख कोतवाली क्षेत्र में किसान चौक के पास की घटना-बच्चों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजामाई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक पर बुधवार की सुबह सेंट जोंस की दो बसों में टक्कर हो गई। हादसे के समय दोनों बसें बच्चों को लेकर स्कूल जा रहीं थीं। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों की चीखें निकल गईं। हादसे में नौ बच्चों को चोटें भी आईं हैं। इस दौरान दो अन्य भी घायल हुए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों बसों के एक ही स्कूल के होने के कारण कोई शिकायत नहीं मिली है। अभिभावकों ने भी शिकायत नहीं की है। ग्रेनो वेस्ट के पतवाड़ी गांव के पास सेंट जोंस स्कूल है। रोजाना की तरह स्कूल की बसें बच्चों को लेने गईं थीं। स्कूल आते समय दोनों की टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि आगे जा रही बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे से आ रही बस उससे टकरा गई। आगे जा रही बस में 19 और पीछे वाली बस में 15 बच्चे सवार थे।दो कर्मचारियों को भी लगी चोटहादसे में किसी के पैर में तो किसी के सिर में हल्की चोटें आईं हैं। दो अन्य कर्मचारियों को भी चोटें लगी हैं। आसपास के लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। चालकों ने हादसे की सूचना स्कूल प्रबंधन को दी। सूचना पर पहुुंचे स्कूल प्रबंधन ने घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि बाकी को घर भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि बसों की रफ्तार अधिक थी। बताया गया कि बस के आगे की एक कार ने ब्रेक लगाई थी, जिस कारण बस को भी अचानक ब्रेक लगानी पड़ी। स्कूल प्रबंधन घटना की जांच कर रहा है। बिसरख कोतवाली के प्रभारी का कहना है कि स्कूल व अभिभावकों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। बच्चों को मामूली चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उनको घर भेज दिया गया।
#TwoSchoolBusesCollide #11InjuredIncludingNineStudents #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 21:22 IST
Noida News: एक स्कूल की दो बसों में टक्कर, नौ छात्र समेत 11 घायल #TwoSchoolBusesCollide #11InjuredIncludingNineStudents #VaranasiLiveNews
