Bulandshahr News: गली में सीसीटीवी लगाने आपस में भिड़े दो पक्ष, वीडियो वायरल; दो लोग गिरफ्तार
बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के पीरजादगान मोहल्ले में स्थित गली में सीसीटीवी लगाने पर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। पीरजादगान मोहल्ला निवासी सलीम ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला वाहिद से उनके परिवार की पुरानी रंजिश चल रही है। कई बार वाहिद के परिवार के लोग उनके साथ गाली गलौज व मारपीट कर चुके हैं। ऐसे में सुरक्षा के तौर पर सलीम ने अपने घर के बाहर सीसीटीवी लगवा लिए, जिससे आपराधिक घटना बचाव हो सके। इस बात को लेकर वाहिद और रंजिश रखने लगा। शुक्रवार को वाहिद ने गाली गलौज करते हुए सीसीटीवी हटवाने की बात कहने लगा, जब इसका विरोध किया तो वाहिद और उसके परिवार के अन्य लोग मारपीट करने लगे। वहीं दूसरे पक्ष से वाहिद का कहना है कि सलीम पर उनके रुपये उधार थे, जो वह नहीं दे रहा था। काफी बार उससे रुपये मांग तो वापस नहीं किए। शुक्रवार शाम को जब सलीम के भाई से रुपये के लिए कहा तो उसने बाद में बात करने को कहा। कुछ देर बाद सलीम व उसके परिवार के लोग उनके घर पर मारपीट करने आ गए और लाठी डंडे से उन पर हमला किया। पीरजादगान मोहल्ले में झगड़े की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई थी और मामला शांत कराया गया था। इसमें एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों और दूसरे पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, शांति भंग, धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों पक्षों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसमें पशु कटान होने की अफवाह थी, जो गलत है। मामले में एक पक्ष से रिजवान और दूसरे पक्ष से जीशान को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। - शोभित कुमार, सीओ खुर्जा
#CityStates #Bulandshahar #BulandshahrNews #BulandshahrCrimeNews #KhurjaKotwaliNews #DisputeBetweenTwoPartiesInKhurja #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 17:06 IST
Bulandshahr News: गली में सीसीटीवी लगाने आपस में भिड़े दो पक्ष, वीडियो वायरल; दो लोग गिरफ्तार #CityStates #Bulandshahar #BulandshahrNews #BulandshahrCrimeNews #KhurjaKotwaliNews #DisputeBetweenTwoPartiesInKhurja #VaranasiLiveNews
