Kangra News: फतेहपुर में डॉक्टर के घर चोरी मामले में महिला के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

धर्मशाला। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत फतेहपुर क्षेत्र में 29 जून को एक चिकित्सक के पुश्तैनी मकान में हुई लाखों की चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में गगल निवासी दो आरोपियों अंजू और चंदन को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने हमीरपुर के एक नामी ज्वैलर्स विवेक के खिलाफ भी आभूषण खरीदने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सुनार की दुकान से पिघलाया हुआ 15 तोला सोना और एक किलोग्राम चांदी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार पीड़ित चिकित्सक ने 29 जून को प्राथमिकी दर्ज करवाई थी कि 27 से 29 जून के बीच उनका परिवार एक कार्यक्रम में गया था। घर खाली था और चोरों ने उनके पुश्तैनी मकान से तीन किग्रा चांदी, 3 सोने के मंगलसूत्र, 3 जोड़ी सोने की बालियां, 7-8 हजार रुपये नकद और सीसीटीवी की डीवीआर चुरा ली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने क्षेत्र के करीब एक महीने के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें अंजू और चंदन की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। हिरासत में लेकर की गई कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी कबाड़ का काम करते हैं। उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले घर और आसपास के क्षेत्र की पूरी रेकी की थी। उन्हें पता था कि इस घर में एक महिला रहती है और घटना के दिन वह भी घर पर मौजूद नहीं थी। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने कहा कि गिरफ्तार किए दोनों आरोपियों को न्यायालय से 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। चोरी का माल खरीदने वाले हमीरपुर के सुनार को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है और शेष सामान की रिकवरी भी जल्द कर ली जाएगी।

#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 20:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: फतेहपुर में डॉक्टर के घर चोरी मामले में महिला के साथ दो आरोपी गिरफ्तार #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews