Twisha Sharma Case: SIT के पंचनामा गवाह नीरज को समर्थ सिंह के दोस्तों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जानिए कौन है पीड़ित
हाईप्रोफाइल त्विषा केस में एक नया और गंभीर घटनाक्रम सामने आया है। मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) के पंचनामा गवाह रहे नीरज दुबे ने आरोप लगाया है कि उन्हें गवाही देने की कीमत चुकानी पड़ रही है। नीरज का दावा है कि मुख्य आरोपी समर्थ सिंह के कुछ दोस्तों ने उन्हें न केवल सार्वजनिक रूप से मारपीट कर घायल किया, बल्कि मामले से दूर रहने और गवाही न देने के लिए जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। जानकारी के अनुसार, कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में सांची पार्लर संचालित करने वाले नीरज दुबे का प्रतिष्ठान उस इलाके में स्थित है, जहां समर्थ सिंह की मां गिरिबाला सिंह का निवास है। त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बाद जब एसआईटी ने प्रारंभिक जांच शुरू की थी, तब पंचनामा प्रक्रिया में नीरज दुबे को गवाह बनाया गया था। नीरज का कहना है कि इसी कारण से वे कुछ लोगों के निशाने पर आ गए हैं। ये भी पढ़ें-Twisha Sharma Case:दो घंटे चला री-क्रिएशन, CBI के सामने गिरिबाला-समर्थ ने उतारा त्विषा का 80 किलो वजनी डमी शव
#CityStates #MadhyaPradesh #Bhopal #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 21:57 IST
Twisha Sharma Case: SIT के पंचनामा गवाह नीरज को समर्थ सिंह के दोस्तों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जानिए कौन है पीड़ित #CityStates #MadhyaPradesh #Bhopal #VaranasiLiveNews
