US Tariff Relief: ट्रंप के टैरिफ कट से वाराणसी से भदोही तक निर्यातकों के खिले चेहरे, इन उद्योगों पर प्रभाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारतीय उत्पादों पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ घटाकर अब 18 फीसदी करने के फैसले से पूर्वांचल के उद्यमियों और निर्यातकों ने राहत की सांस ली है। पिछले छह महीनों से अमेरिका के साथ ठप पड़े व्यापारिक रिश्तों में इस कटौती के बाद एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। वाराणसी, मिर्जापुर और भदोही के निर्यातकों का मानना है कि इस ट्रेड डील से न केवल व्यापार की लागत कम होगी, बल्कि वैश्विक बाजार में भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धी क्षमता भी बढ़ेगी। पूर्वांचल में भदोही और मिर्जापुर अपनी कालीन बुनाई और हस्तशिल्प के लिए दुनिया भर में विख्यात हैं। कालीन कारोबारी विजय कपूर के अनुसार, इन तीन जिलों से सालाना 12 हजार करोड़ रुपये का निर्यात होता है। इसमें अकेले 8000 करोड़ रुपये का व्यापार अमेरिका से जुड़ा है। पिछले साल अगस्त में जब ट्रंप ने पहले 25 प्रतिशत और फिर उसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत टैरिफ कर दिया था, तब अमेरिकी खरीदारों ने भारतीय सामानों की ऊंची कीमतों के कारण हाथ खींच लिए थे। इसके कारण वाराणसी की सिल्क साड़ियां, भदोही के कालीन और टेक्सटाइल उत्पादों के करोड़ों रुपये के ऑर्डर अधर में लटक गए थे। इसे भी पढ़ें;पुलिस कमिश्नर बोले: सड़क पर रस्सी के अंदर हों बराती, आतिशबाजी पर प्रतिबंध, लॉन के पास पार्किंग सबसे जरूरी

#CityStates #Varanasi #Bhadohi #UttarPradesh #UsTariffRelief #VaranasiNews #TrumpTariff #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 12:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




US Tariff Relief: ट्रंप के टैरिफ कट से वाराणसी से भदोही तक निर्यातकों के खिले चेहरे, इन उद्योगों पर प्रभाव #CityStates #Varanasi #Bhadohi #UttarPradesh #UsTariffRelief #VaranasiNews #TrumpTariff #VaranasiLiveNews