Tripura: त्रिपुरा जनजातीय परिषद के चुनाव नतीजे घोषित, टिपरा मोथा ने 28 में से 24 सीटें जीतीं
टिपरा मोथा पार्टी ने त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज करते हुए 28 में से 24 सीटों पर कब्जा कर लिया है। शुक्रवार को घोषित आधिकारिक नतीजे के मुताबिक भाजपा को सिर्फ 4 सीटों से संतोष करना पड़ा। अन्य दलों कांग्रेस और सीपीआई (एम) कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। मतगणना सुबह 8 बजे 17 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। तय प्रक्रिया के तहत पहले वीवीपैट पर्चियों की गिनती की गई, इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के वोटों की गिनती शुरू हुई। 28 सीटों के लिए 12 अप्रैल को मतदान हुआ था, जिसमें 83 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। चुनाव में कुल 173 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें भाजपा, सीपीएम, कांग्रेस, टिपरा मोथा पार्टी और अन्य क्षेत्रीय दल शामिल थे। आदिवासी इलाकों में मजबूत पकड़ यह जीत टिपरा मोथा के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता मानी जा रही है। टीटीएएडीसी त्रिपुरा के लगभग दो-तिहाई भौगोलिक क्षेत्र को कवर करता है और आदिवासी इलाकों के प्रशासन में इसकी अहम भूमिका होती है। इस नतीजे के साथ राज्य की जनजातीय राजनीति में टिपरा मोथा की पकड़ और मजबूत होती दिख रही है।
#IndiaNews #National #Tripura #TripuraTribalAutonomusCouncil #TipraMotha #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 06:24 IST
Tripura: त्रिपुरा जनजातीय परिषद के चुनाव नतीजे घोषित, टिपरा मोथा ने 28 में से 24 सीटें जीतीं #IndiaNews #National #Tripura #TripuraTribalAutonomusCouncil #TipraMotha #VaranasiLiveNews
