महाराष्ट्र अपडेट्स: फडणवीस बोले- इमरजेंसी में तीन मिनट में पुलिस एक्शन; गोकुल डेयरी विवाद में महायुति का बयान

महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में एक कार्यक्रम के दौरानमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि महाराष्ट्र पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया का समय डायल 112 सेवा के तहत घटकर सिर्फ तीन मिनट रह गया है। इससे महाराष्ट्र देश का अग्रणी राज्य बन गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अब हिंदी फिल्म के पुलिसकर्मियों जैसी देर से नहीं पहुंचती। बल्कि घटना से पहले या उसके दौरान हस्तक्षेप करती है। मुख्यमंत्री ने इस सुधार का श्रेय आधुनिक तकनीक और डिजिटल निगरानी प्रणालियों को दिया। ये प्रणालियां हर चरण में जवाबदेही सुनिश्चित करती हैं। डायल 112 पर आने वाली हर कॉल रिकॉर्ड होती है। उन्होंने कहा कि इसप्रणाली में कॉल प्राप्त होने और पुलिसकर्मियों के पहुंचने का समय दर्ज होताहै। इससे झूठे दावे नहीं हो सकते और प्रतिक्रिया की गुणवत्ता का आकलन भी होता है। गोकुल डेयरी विवाद: महायुति ने सतेज पाटिल पर साधा निशाना कोल्हापुर में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य(एमएलसी) सतेज पाटिल समर्थित पैनल द्वारा गोकुल डेयरी चुनाव जीतने के बाद, महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ महायुति के नेताओं ने मंगलवार को डेयरी में जारी गतिरोध को लेकर उनकी आलोचना की। 19 अक्तूबर को चुनाव परिणाम घोषित होने के बावजूद, डेयरी के अध्यक्ष का चुनाव अभी बाकी है। पाटिल के पैनल को 13 सीटें मिलें, जबकि महायुति समर्थित छत्रपति शाहू शेतकरी विकास अघाड़ी ने 12 सीटें जीतें। डेयरी के उपनियमों के अनुसार, अध्यक्ष के चुनाव के लिए 14 निदेशकों की न्यूनतम गणपूर्ति (कोरम) आवश्यक है। राकांपा, भाजपा, शिवसेना और जनसुराज्य पार्टी के नेताओं ने पाटिल को लिखे एक पत्र में कहा कि उन्हें अपनी संकीर्ण जीत को राजनीतिक प्रभुत्व नहीं मानना चाहिए। महायुति नेताओं ने कहा कि उनके 12 निदेशक मतदाताओं द्वारा चुने गए हैं और वे प्रतिद्वंद्वी पैनल की गणपूर्ति पूरी करने के लिए बैठक में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने पाटिल पर गोकुल की शासन संरचना बदलने का आरोप लगाया। महायुति ने कहा कि वे कानूनी उपायों का सहारा लेंगे और लोकतांत्रिक चर्चा से मतभेद सुलझाने का आह्वान किया।

#IndiaNews #National #Maharashtra #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 03:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




महाराष्ट्र अपडेट्स: फडणवीस बोले- इमरजेंसी में तीन मिनट में पुलिस एक्शन; गोकुल डेयरी विवाद में महायुति का बयान #IndiaNews #National #Maharashtra #VaranasiLiveNews