न्यूज अपडेट्स: अरुणाचल में नए DGP नियुक्त, एक का दिल्ली तबादला, असम पुलिस की फायरिंग में घायल हत्यारोपी की मौत
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी राजेश कुमार को अरुणाचल प्रदेश का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है।आदेश 3 नवंबर को जारी किया गया था। इसमें 1995-बैच के दो एजीएमयूटी कैडर आईपीएस अधिकारियों की तैनाती को मंजूरी दी गई है। यह तैनाती तत्काल प्रभाव से अगले आदेशों तक लागू रहेगी। राजेश कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौट रहे हैं। उन्हें अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी पद पर तैनात किया गया है। वर्तमान डीजीपी शिव दर्शन सिंह जामवाल का तबादला दिल्ली कर दिया गया है। शिवसागर में पुलिस फायरिंग में घायल हत्यारोपी की मौत असम केशिवसागर में घनकांत गोगोई की मौत हो गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) पापोरी चेतिया ने बताया कि पुलिस,शिवसागर थानेमें वॉन्टेड आरोपी घनकांत गोगोई को ले जा रही थी। बीच रास्ते में उसने शौच जाने की बात कही।पुलिस की मौजूदगी में उसे गाड़ी से बाहर निकाला गया। घनकांत एक ट्रेंड प्रोफेशनल शूटर है, औरउसने हमारे ऑफिसर सहजांच अधिकारी की सर्विस पिस्टल छीनने की कोशिश की। हाथापाई के दौरान, तीन राउंड गोलियां चलीं। हमला रोकने के लिए, एक PSO को अपनी सर्विस वेपन से जवाबी फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें आरोपी घनकांत भी घायल हुआ।जब उसे हॉस्पिटल लाया गया तो डॉक्टरोंने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी पापोरी के मुताबिक घनकांत,गुवाहाटी में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या करने काआरोपी है।
#IndiaNews #International #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 02:46 IST
न्यूज अपडेट्स: अरुणाचल में नए DGP नियुक्त, एक का दिल्ली तबादला, असम पुलिस की फायरिंग में घायल हत्यारोपी की मौत #IndiaNews #International #VaranasiLiveNews
