नवजातों को मिलने वाले मां के दूध की गुणवत्ता पर नजर: आईसीएमआर के सहयोग से एम्स नागपुर की पहल, एकसमान होगा मानक
समय से पहले जन्म लेने वाले या कम वजन के कारण अस्पताल की विशेष देखभाल में रखे गए नवजात बच्चों को अब मिल्क बैंक से मिलने वाले मां के दूध की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की तैयारी है। इसके लिए देशभर के मिल्क बैंकों के लिए एकसमान मानक बनाए जाएंगे। दूध जुटाने से बच्चे तक पहुंचने तक होगी निगरानी आईसीएमआर के सहयोग से एम्स नागपुर की इस पहल के तहत तय किया जाएगा कि मिल्क बैंक में दूध एकत्र करने, उसकी जांच करने, सुरक्षित रखने और नवजात तक पहुंचाने की प्रक्रिया कैसी होनी चाहिए। इसके अलावा मिल्क बैंकों में जरूरी उपकरणों, प्रशिक्षित कर्मचारियों और गुणवत्ता जांच की व्यवस्था को भी मानकों के दायरे में शामिल किया जाएगा। कमियों की पहचान करना होगा आसान नए मानकों से देशभर के मिल्क बैंकों की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया जा सकेगा। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि किस केंद्र में दूध की गुणवत्ता, सुरक्षा, भंडारण या जांच से जुड़ी क्या कमियां हैं। इन कमियों को दूर कर नवजातों तक सुरक्षित मां का दूध पहुंचाने की व्यवस्था मजबूत की जा सकेगी। क्यों जरूरी हैं मिल्क बैंक बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव छाबरा के मुताबिक, समय से पहले जन्म लेने वाले या कम वजन वाले नवजातों को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। मां की बीमारी या दूध बनने में देरी के कारण कई बार बच्चे को मां का दूध नहीं मिल पाता। ऐसी स्थिति में मिल्क बैंक से दूसरी स्वस्थ माताओं का दान किया हुआ दूध उपलब्ध कराया जाता है। ये भी पढ़ें:सेहत की बात: हार्ट अटैक से बचना है तो रोज करें ये एक काम, 50% तक कम हो सकता है दिल की बीमारी का खतरा दूध को सुरक्षित बनाने की अपनाई जाती है प्रक्रिया मिल्क बैंक में दान किए गए दूध की पहले जांच की जाती है। इसके बाद उसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत गर्म करके सुरक्षित बनाया जाता है और तय तापमान पर रखा जाता है। इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य दूध में मौजूद संभावित हानिकारक सूक्ष्मजीवों के जोखिम को कम करना और नवजातों तक सुरक्षित दूध पहुंचाना है।
#HealthFitness #IndiaNews #National #MilkBank #AiimsNagpur #Icmr #NewbornInfants #QualityOfBreastMilk #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 01:02 IST
नवजातों को मिलने वाले मां के दूध की गुणवत्ता पर नजर: आईसीएमआर के सहयोग से एम्स नागपुर की पहल, एकसमान होगा मानक #HealthFitness #IndiaNews #National #MilkBank #AiimsNagpur #Icmr #NewbornInfants #QualityOfBreastMilk #VaranasiLiveNews
