UP News: होली विशेष ट्रेनों में यात्रा मजबूरी, किराया दोगुना, फिर भी 12 घंटे तक इंतजार
विशेष ट्रेनों में दोगुना तक किराया देकर यात्रा मजबूरी बन रही है। कामगार समय से घर नहीं पहुंच रहे। अब उनको वापसी की चिंता है। होली के बाद वापसी में भी सभी ट्रेनें फुल हैं। इस बार रेलवे बरेली होते हुए पिछले साल की तुलना में ज्यादा विशेष गाड़ियां चला रहा है, लेकिन यह विशेष गाड़ियां ही नहीं पटरियों पर दबाव बढ़ने के कारण नियमित गाड़ियां भी लेटलतीफी का शिकार हो रही हैं। इस बार चंद्रग्रहण के कारण होली को लेकर भी गफलत की स्थिति रही। कई स्थानों पर होलिका दहन दो मार्च को ही कर दिया गया, जबकि तमाम स्थानों पर चार मार्च को किया गया। ऐसे में ट्रेनों और बसों पर दबाव की स्थिति भी बदल गई। इस बार मंगलवार को चंद्रग्रहण होने के कारण रंगोत्सव चार मार्च को रहा और पांच मार्च से कामगारों की वापसी शुरू हो जाएगी। ऐसे में मंगलवार को नियमित के साथ विशेष गाड़ियां भी ठसाठस रहीं। इस बीच मंगलवार को विशेष गाड़ियों ने 12 घंटे तक इंतजार कराया। मंगलवार को 04013 लोहका बाजार-आनंद विहार विशेष ट्रेन 12 घंटे और 04616 फिरोजपुर-दानापुर विशेष ट्रेन चार घंटे देरी से आई। इसके अलावा 04026 आनंद विहार-गोरखपुर विशेष ट्रेन ने पांच घंटे, 04204 नई दिल्ली-लखनऊ विशेष ट्रेन ने चार घंटे, 04604 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी विशेष ने ट्रेन दो घंटे और 04025 गोरखपुर-आनंद विहार विशेष ट्रेन चार घंटे इंतजार कराया। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #SpecialTrain #Holi2026 #Railway #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 17:25 IST
UP News: होली विशेष ट्रेनों में यात्रा मजबूरी, किराया दोगुना, फिर भी 12 घंटे तक इंतजार #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #SpecialTrain #Holi2026 #Railway #VaranasiLiveNews
