Ambala News: लक्ष्य व एनक्वास की तर्ज पर दिया जा रहा प्रशिक्षण
अंबाला। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने व राष्ट्रीय स्तर के मानकों पर खरा उतरने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर एक विशेष अभियान शुरू किया है। यह कवायद एनक्वास और लक्ष्य की केंद्रीय टीमों के आगामी निरीक्षण को देखते हुए की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष टीम का गठन किया गया है, जो जिले के विभिन्न केंद्रों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करेंगी व स्टाफ को ट्रेनिंग देंगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों की बिल्डिंग से लेकर इलाज की गुणवत्ता तक, हर स्तर पर सुधार करना है। अभियान के तहत न केवल अस्पताल की सूरत बदली जा रही है, बल्कि वहां तैनात स्टाफ को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। एनक्वास व लक्ष्य योजना के कड़े मानकों के बारे में कर्मचारियों को बारीकी से समझाया जा रहा है, ताकि मरीजों के रिकॉर्ड रखने से लेकर लेबर रूम की देखभाल तक, हर काम अंतरराष्ट्रीय स्तर का हो। संवाद
#TrainingIsBeingGivenOnTheLinesOfLakshyaAndEnquas #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 03:23 IST
Ambala News: लक्ष्य व एनक्वास की तर्ज पर दिया जा रहा प्रशिक्षण #TrainingIsBeingGivenOnTheLinesOfLakshyaAndEnquas #VaranasiLiveNews
