धबड़ियाणा में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, दंपती की मौत
रिश्तेदारी में समारोह में जा रहे थे चार लोग, दो गंभीर रूप से घायलहादसे में घायल भी पति-पत्नी, दोनों मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफरसंवाद न्यूज एजेंसीबड़सर (हमीरपुर)। गारली-जोल वाया धबड़ियाणा सड़क पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दंपती की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा धबड़ियाणा के समीप उस समय हुआ जब एक सैंट्रो कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी।कार में कुल चार लोग सवार थे, जो एक रिश्तेदार के यहां आयोजित समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में 74 वर्षीय रमेश चंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी संतोष कुमारी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।घायलों में कार चालक 64 वर्षीय पृथ्वी चंद (पुत्र बीरबल राम, निवासी गांव लपोदू, तहसील भोरंज) और उनकी पत्नी 59 वर्षीय सरोज कुमारी शामिल हैं। पृथ्वी चंद, मृतक रमेश चंद के जीजा और संतोष कुमारी के भाई हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया है, जहां सरोज कुमारी की हालत नाजुक बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार धबड़ियाणा के पास अचानक संतुलन खो बैठी और सीधे खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।कोट्स : धबड़ियाणा और खेड़ी के बीच पानी के टैंक के पास यह हादसा हुआ, जहां सैंट्रो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की तफ्तीश जारी है। -लालमन शर्मा, डीएसपी बड़सर-अस्पताल लाए गए चार लोगों में से दो की मौत हो चुकी थी, जबकि अन्य दो को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया है। -डॉ. अरविंद टंडन, बीएमओ बड़सर प्रशासन की ओर से दोनों मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है, जबकि घायलों में से एक को 5 हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर दिए गए हैं। -स्वाति डोगरा, एसडीएम बड़सर
#TragicAccidentInDhabdiyana:CarFallsIntoDitch #CoupleDies #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 04, 2026, 17:05 IST
धबड़ियाणा में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, दंपती की मौत #TragicAccidentInDhabdiyana:CarFallsIntoDitch #CoupleDies #VaranasiLiveNews
