आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा : रीटा शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसीगोहाना। देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन संचालित ट्रेन के गोहाना रेलवे स्टेशन पहुंचने पर शहरवासियों ने स्वागत किया गया। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन का स्वागत किया। फोन में ट्रेन के आगमन के पल को रिकॉर्ड कर यादगार बनाया। ्र डॉ. रीटा शर्मा ने कहा कि आज का दिन हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा। हरियाणा की धरती से इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह केवल एक ट्रेन नहीं, बल्कि विकसित भारत की दिशा में बढ़ता हुआ एक महत्वपूर्ण कदम है। हाइड्रोजन ईंधन आधारित परिवहन व्यवस्था आने वाले समय में प्रदूषण मुक्त भारत की मजबूत नींव बनेगी। प्रधानमंत्री का लक्ष्य वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में नई तकनीक, ग्रीन एनर्जी, नवाचार और आधुनिक परिवहन व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। डॉ. रीटा शर्मा ने ट्रेन के लोको पायलट को पुष्पगुच्छ और गोहाना की मशहूर जलेबी देकर स्वागत किया। इस दौरान मंत्रोच्चारण के साथ ट्रेन आगमन का स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता इंद्रजीत विरमानी, बलराम कौशिक, एसडीएम अंकित कुमार, डीसीपी जितेंद्र कुमार, एसीपी जोगिंद्र शर्मा, रेलवे से कार्यक्रम के नोडल अधिकारी दलीप वर्मा, सीएमआई रोहतक संजीव सहगल, गोहाना रेलवे स्टेशन के अधीक्षक प्रदीप सिंह, राजबाला मलिक आदि उपस्थित थे। फोटो - हाइड्रोजन ट्रेन में छात्राओं के संग यात्रा करती हुई डॉ. रीटा शर्मा। - स्रोत - प्रवक्ता फोटो - हाइड्रोजन ट्रेन में छात्राओं के संग यात्रा करती हुई डॉ. रीटा शर्मा। - स्रोत - प्रवक्ता
#TodayWillBeRecordedInGoldenLetters:RitaSharma #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 17, 2026, 14:51 IST
आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा : रीटा शर्मा #TodayWillBeRecordedInGoldenLetters:RitaSharma #VaranasiLiveNews
