Kangra News: सिटी में आज खास
शिविरचिकित्सा जांच-किशोरी लाल बंसल मेमोरियल ट्रस्ट सुबह 9:30 बजे से बंसल सराय, पुराना मंदिर मार्ग ज्वालामुखी में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाएगा।टीबी जांच-स्वास्थ्य खंड तियारा के तहत खोली में सुबह 10 बजे से पोर्टेबल एक्सरे मशीन से लोगों की टीबी जांच की जाएगी।धार्मिकशोभायात्रा-भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर रक्कड़ में शोभा यात्रा सुबह 8 बजे कालेश्वर पंचतीर्थ से आरंभ होगी। दोपहर बाद भंडारा होगा।यज्ञोपवीत-परशुराम जयंती के अवसर पर परशुराम मंदिर जयसिंहपुर में पूर्वाह्न 11 बजे यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।भंडारा-ग्राम पंचायत भनाला के प्राचीन शिव मंदिर नौण हाड़ा में अखंड रामायण पाठ का भोग सुबह डाला जाएगा। दोपहर 1 बजे से भंडारा होगा।मेला-उत्सवप्रतियोगिता-त्रिलोचन महादेव मेले में वॉलीबाल प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से शुरू होगी। दोपहर 2 बजे से कुश्ती दंगल में नामी पहलवान भाग लेंगे।जनसंवादविधायक- उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया पूर्वाह्न 11:30 बजे से मछियाल में जनता की समस्याएं सुनेंगे।काम की बातओपीडी सेवाएं-नागरिक अस्पताल कांगड़ा के आपातकालीन वार्ड में सुबह डॉ. शैलजा और रात को डॉ. पायल अपनी चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगी।
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraTodayNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 21:07 IST
Kangra News: सिटी में आज खास #KangraNews #TodayKangraNews #KangraTodayNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
