Meerut News: तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल एवं दीपावली मेला आज से

मेरठ। आबूलेन व्यापार संघ की ओर से तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल एवं दीपावली मेले का आज से आयोजन किया जाएगा। संगठन के महामंत्री राजवीर सिंह ने बताया कि इसका शुभारंभ बृहस्पतिवार शाम आठ बजे बेगमपुल पर कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन करेंगे।पहले दिन गायक नमन सागर भजन प्रस्तुत करेंगे। सूफी और बॉलीवुड गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। छह नवंबर को अनीशा अरोड़ा और सात नवंबर को जतिन सिंह लाइव बैंड के साथ प्रस्तुति देंगे। व्यापार संघ अध्यक्ष आकाश खन्ना और राहुल दास ने बताया कि इस बार विशेष आयोजन दो दिन के बजाय तीन दिन होगा। बाजार में आकर्षक फूड स्टॉल, सजावट और रंगीन रोशनी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 7:30 से रात 11:30 बजे तक होंगे।

#Three-dayFoodFestivalAndDiwaliFairBeginsToday #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 15:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल एवं दीपावली मेला आज से #Three-dayFoodFestivalAndDiwaliFairBeginsToday #VaranasiLiveNews