Noida News: छत से सीढ़ी लगाकर बालकनी में उतरे चोर, फ्लैट से कीमती सामान चोरी

परिवार के गुरुग्राम जाने पर वारदात, लौटने पर घर में बिखरा मिला सामान; बालकनी में लटकी मिली सीढ़ीसंवाद न्यूज एजेंसीनोएडा। सेक्टर-73 स्थित एक अपार्टमेंट में चौथी मंजिल पर बने फ्लैट में चोरी की वारदात हुई। परिवार के गुरुग्राम जाने के दौरान चोर फ्लैट में घुसे और कीमती सामान चोरी कर भाग गए। अगले दिन सुबह परिवार घर लौटा तो अंदर सामान बिखरा मिला। बालकनी में रस्सी की एक सीढ़ी भी लटकी हुई थी। आशंका है कि छत से पेंटिंग करने वालों की रस्सी की सीढ़ी का इस्तेमाल कर आरोपी बालकनी तक पहुंचे और वहां से फ्लैट में दाखिल हुए। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सेक्टर-73 स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-402 में रहने वाले दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि वह 19 अक्तूबर की शाम करीब 6 बजे सपरिवार गुरुग्राम में एक रिश्तेदार के यहां गए थे। अगले दिन सुबह करीब 10 बजे घर लौटे तो फ्लैट के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर में रखा कीमती सामान चोरी होने का पता चला। इसी दौरान उनकी नजर बालकनी पर पड़ी जहां रस्सी की एक सीढ़ी लटकी हुई थी। इससे आशंका हुई कि चोर छत से सीढ़ी के सहारे बालकनी तक पहुंचे और फ्लैट में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर-113 थाना पुलिस से की।एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि चोरी की घटना के संबंध में अपार्टमेंट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। हालांकि, फुटेज में ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे यह पुष्टि हो सके कि चोर सीढ़ी के सहारे बालकनी के रास्ते फ्लैट में दाखिल हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#ThievesAccessedTheBalconyByPlacingALadderFromTheRoofAndStoleValuablesFromTheFlat. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 19:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: छत से सीढ़ी लगाकर बालकनी में उतरे चोर, फ्लैट से कीमती सामान चोरी #ThievesAccessedTheBalconyByPlacingALadderFromTheRoofAndStoleValuablesFromTheFlat. #VaranasiLiveNews