Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर कॉलेज में चोरी, स्टोर से सिलिंडर, कुकर समेत 80 हजार का सामान उड़ाया
हमीरपुर। नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्टोर में सेंध लगाकर गैस सिलिंडर, कुमर समेत करीब 80 हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। घटना का पता तब चला जब सफाई कर्मचारी ने स्टोर का दरवाजा खुला देखा और इसकी सूचना कॉलेज प्रशासन को दी।मामले में लोक प्रशासन विभाग के प्राध्यापक विनोद चंद ने पुलिस को शिकायत सौंपी है। शिकायत के अनुसार शनिवार को सफाई कर्मचारी ने उन्हें फोन कर बताया कि एनएसएस स्टोर का दरवाजा खुला हुआ है और ताला भी गायब है। सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्टोर का निरीक्षण किया।जांच के दौरान स्टोर के रोशनदान की खिड़की टूटी हुई पाई गई। आशंका जताई जा रही है कि चोर रोशनदान के रास्ते स्टोर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया। निरीक्षण के दौरान स्टोर में रखा काफी सामान गायब मिला।चोरी हुए सामान में गैस सिलिंडर, प्रेशर कुकर, पानी के जग, तसला, दराट, दराटी, परात, चरोटी, कटर, पतीला, चाकू सहित करीब 23 वस्तुएं शामिल हैं। कॉलेज प्रशासन के अनुसार चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत लगभग 80 हजार रुपये है।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉलेज परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरी में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।हमीरपुर कॉलेज में चोरी की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। -बलवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर
#HamirpurNewsHpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 07, 2026, 19:23 IST
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर कॉलेज में चोरी, स्टोर से सिलिंडर, कुकर समेत 80 हजार का सामान उड़ाया #HamirpurNewsHpNews #VaranasiLiveNews
