Hamirpur (Himachal) News: एनक्वास के तहत होगी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की परख
30 उपस्वास्थ्य केंद्रों और 6 पीएचसी का 9 मई तक होगा स्टेट असेस्मेंटजिले में चल रहे हैं कुल 32 पीएचसी और 153 उपस्वास्थ्य केंद्र संवाद न्यूज एजेंसीहमीरपुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वास) के तहत स्टेट असेस्मेंट की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह मूल्यांकन अभियान 9 मई तक चलेगा। पहले चरण में जिले के 30 उपस्वास्थ्य केंद्रों और 6 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) का निरीक्षण किया जा रहा है।जिले में कुल 32 पीएचसी और 153 उपस्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं, जिनका चरणबद्ध तरीके से मूल्यांकन किया जाएगा। राज्य स्तर पर तय मानकों को पूरा करने वाले केंद्रों को राष्ट्रीय स्तर के असेस्मेंट के लिए आवेदन करने का अवसर मिलेगा।असेस्मेंट प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए 12 सदस्यों की 6 टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में दो सदस्य शामिल हैं, जो स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, साफ-सफाई, स्टाफ की उपस्थिति और अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर रही हैं।आठ मानकों पर होती है जांचइस मूल्यांकन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और संतुष्टि सुनिश्चित करना है। विशेष बात यह है कि एक जिले की टीम दूसरे जिले में जाकर जांच करती है, जिससे निष्पक्षता बनी रहती है।राज्य स्तर की जांच में सफल रहने वाले संस्थानों की रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजी जाएगी, जिसके बाद केंद्रीय टीम अंतिम निरीक्षण करेगी। इस पूरी प्रक्रिया का मकसद स्वास्थ्य केंद्रों की कमियों को दूर कर उन्हें बेहतर और मरीजों के अनुकूल बनाना है।कोट-राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत स्टेस्ट असेस्मेंट प्रक्रिया आरंभ हुई। टीमें स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन करेंगी।-डॉ. अजय कुमार, कार्यकारी सीएमओ
#TheQualityOfHealthServicesWillBeAssessedUnderNCAS. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 04, 2026, 16:39 IST
Hamirpur (Himachal) News: एनक्वास के तहत होगी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की परख #TheQualityOfHealthServicesWillBeAssessedUnderNCAS. #VaranasiLiveNews
