Kangra News: सीयू में संवरेगी भविष्य की अदालत, जुलाई से शुरू होगी कानून की पढ़ाई
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) से छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने विश्वविद्यालय को कानून की कक्षाएं शुरू करने के लिए हरी झंडी दे दी है। आगामी शैक्षणिक सत्र यानी जुलाई से विश्वविद्यालय के धर्मशाला परिसर में विधि (लॉ) की पढ़ाई का शंखनाद हो जाएगा।गौरतलब है कि विश्वविद्यालय काफी समय से लॉ कोर्स शुरू करने की योजना बना रहा था, लेकिन बीसीआई द्वारा कानूनी शिक्षा के नियमों में किए गए बदलावों के कारण मामला अधर में लटका हुआ था। अब नियमों में हुए नवीनतम संशोधन के बाद सीयू को सर्टिफिकेट प्राप्त हो गया है। प्रशासन ने अब फैकल्टी की नियुक्ति और शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।सीयू प्रशासन इस सत्र से 60 सीटों के साथ 5 वर्षीय एकीकृत कोर्स (बीए एलएलबी व बीकॉम एलएलबी) और 2 वर्षीय एलएलएम कोर्स शुरू करेगा। अभी तक प्रदेश के युवाओं को उच्च गुणवत्ता वाली कानूनी शिक्षा के लिए बाहरी राज्यों का रुख करना पड़ता था। अब घर-द्वार पर यह सुविधा मिलने से न केवल छात्रों का समय बचेगा, बल्कि राज्य की शैक्षणिक प्रतिष्ठा में भी इजाफा होगा।जुलाई से विश्वविद्यालय में वकालत की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास फीस जमा करवाने के साथ ही अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। हमने बुनियादी ढांचे और फैकल्टी की तैयारियों को गति दे दी है। -प्रो. प्रदीप कुमार, डीन अकादमिक, सीयूएचपी
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraTodayNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 17:24 IST
Kangra News: सीयू में संवरेगी भविष्य की अदालत, जुलाई से शुरू होगी कानून की पढ़ाई #KangraNews #TodayKangraNews #KangraTodayNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
