Agra News: आज से सेंट जोंस कॉलेज में बसंत संडे लीग का रोमांच
आगरा। स्कूल-कॉलेज की यादों को क्रिकेट के मैदान पर फिर से जीवंत करने के लिए सेंट पीटर्स एल्युमनाई स्पोर्ट्स क्लब (एसपीएएससी) की चौथी बसंत संडे क्रिकेट लीग का शुभारंभ रविवार से होगा। सेंट जोंस कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर होने वाली इस लीग में सात टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। इनमें सेंट पीटर्स कॉलेज एल्युमनाई की छह और सेंट जोंस एल्युमनाई की एक टीम शामिल है।उद्घाटन के दिन पहला मुकाबला सुबह सात बजे बसंत मास्टर्स और केएससी ग्लेडिएटर्स के बीच होगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे रोमसंस नाइट राइडर्स और अज्ञेय टाइटंस आमने-सामने होंगी। लीग में पूर्व छात्र खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ मैदान पर उतरेंगे। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन, एल्युमनाई सदस्यों और क्रिकेट प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। एसपीएएससी अध्यक्ष हर्ष वर्धन शर्मा ने बताया कि बसंत संडे क्रिकेट लीग सिर्फ क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एल्युमनाई को जोड़ने का माध्यम भी है। लीग के जरिये खेल, फिटनेस और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
#TheExcitementOfTheSpringSundayLeagueBeginsTodayAtSt.John'sCollege. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 20, 2026, 02:40 IST
Agra News: आज से सेंट जोंस कॉलेज में बसंत संडे लीग का रोमांच #TheExcitementOfTheSpringSundayLeagueBeginsTodayAtSt.John'sCollege. #VaranasiLiveNews
