सनातन धर्म की मूल प्रतिष्ठा गोमाता से जुड़ी है : गोपालमणि
चिन्यालीसौड़। कथा वाचक गोपालमणि महाराज ने कहा कि समाज में व्यक्ति अपनी प्रतिष्ठा के लिए तो प्रयासरत है लेकिन गोमाता को वह सम्मान नहीं मिल पा रहा जिसकी वह अधिकारी है। गोलोक चोपड़ धाम में गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर चल रहे एक वर्षीय गो प्रतिष्ठा अनुष्ठान व गोकथा के दौरान उन्होंने यह बात कही। चोपड़ धाम में आयोजित अनुष्ठान के अंतर्गत महाराज वर्षभर मौन व्रत धारण कर गो सेवा कर रहे हैं। वे प्रतिदिन दोपहर एक से शाम पांच बजे तक कथा प्रवचन के दौरान ही मौन तोड़ते हैं। 281वें दिन श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कलियुग में गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा नहीं मिलने का प्रमुख कारण यह है कि मनुष्य ने अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा को ही सर्वोपरि मान लिया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, भगवती नौटियाल, शूरवीर नेगी, कुसुम भंडारी, जैना चौहान, नत्थीलाल नौटियाल, पुरुषोत्तम नौटियाल, महावीर खंडूरी, अमित भट्ट सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
#TheCoreOfSanatanaDharmaIsLinkedToTheCow:Gopalmani #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 18:08 IST
सनातन धर्म की मूल प्रतिष्ठा गोमाता से जुड़ी है : गोपालमणि #TheCoreOfSanatanaDharmaIsLinkedToTheCow:Gopalmani #VaranasiLiveNews
