Kangra News: अबदुल्लापुर में 26-27 सितंबर को गूंजेगा कबड्डी-कबड्डी
धर्मशाला। मैट पर रेडर की फुर्ती, डिफेंडरों का दम और हर एक अंक के लिए जोरदार संघर्ष अबदुल्लापुर में 26 और 27 सितंबर को कबड्डी का रोमांच चरम पर रहेगा। उम्मीद फाउंडेशन (उम्मीद एसोसिएशन) के तत्वावधान में आयोजित होने वाली दो दिवसीय अबदुल्लापुर कबड्डी लीग में 16 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।डे-नाइट फॉर्मेट में दूधिया रोशनी के बीच आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 60 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 40 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। 2,100 रुपये प्रवेश शुल्क तय किया गया है। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए आयोजन समिति की ओर से खान-पान और ठहरने की व्यवस्था रहेगी।इसका उद्देश्य युवाओं को नशे की गर्त से दूर रखकर खेलों की मुख्यधारा से जोड़ना है। इसके तहत लीग के दौरान कांगड़ा सेवियर्स संस्था के संयुक्त सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा। मैदान में एलईडी स्क्रीन, प्रोफेशनल एंकरिंग, बैकग्राउंड संगीत और अन्य गतिविधियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी।इसके अतिरिक्त मुकाबलों का उम्मीद एसोसिएशन के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) भी किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवाओं से मैदान में पहुंचकर स्थानीय प्रतिभाओं की हौसलाअफजाई करने की अपील की है।
#TheChantOf'Kabaddi-Kabaddi'WillEchoInSeptember. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 18, 2026, 00:40 IST
Kangra News: अबदुल्लापुर में 26-27 सितंबर को गूंजेगा कबड्डी-कबड्डी #TheChantOf'Kabaddi-Kabaddi'WillEchoInSeptember. #VaranasiLiveNews
