Kangra News: युवक का फंदे से लटका मिला शव, परिजन बोले-हत्या की गई

पालमपुर (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत लाहला (नगरी) में एक 29 वर्षीय युवक का शव किराए के कमरे में फंदे से लटका हुआ बरामद हुआ है। मृतक की पहचान शुभम के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों ने शुभम की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। शनिवार को बड़ी संख्या में गुस्साए परिजनों ने पालमपुर थाने के बाहर एकत्रित होकर इंसाफ की गुहार लगाई।जानकारी के अनुसार शुभम शुक्रवार सुबह अपने परिजनों से मिलने रामचौक आया था। इसके बाद वह लाहला स्थित अपने किराए के कमरे में चला गया। दोपहर बाद उसका शव फंदे से लटका मिला। शुभम जागरण में ढोल बजाने का काम करता था और अपने परिवार के साथ लाहला में ही रहता था। परिजनों, विशेषकर शुभम की मां का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या की गई है।मामले को प्रेम प्रसंग और पारिवारिक रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक शुभम के घर पर किसी व्यक्ति का आना-जाना उसे पसंद नहीं था, जिससे वह पिछले कुछ समय से परेशान चल रहा था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल मामला आत्महत्या के तहत दर्ज किया है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। पालमपुर थाने के बाहर गुस्साए लोगों को शांत करते हुए पुलिस। जागरूक पाठक

#KangraNews #TodayKangraNews #KangaHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 20:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: युवक का फंदे से लटका मिला शव, परिजन बोले-हत्या की गई #KangraNews #TodayKangraNews #KangaHindiNews #VaranasiLiveNews