Mandi News: दिल्ली के नरेश के नाम रही बड़ी माली

आरकेएम स्कूल कपाही के संस्थापक ने नवाजे विजेता संवाद न्यूज एजेंसी सुंदरनगर (मंडी)। लखदाता मंदिर कमेटी लुहाखर की ओर से दंगल का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के नामी-गिरामी पहलवानों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल का शुभारंभ बीएसएनएल के अकाउंट्स ऑफिसर योगराज राव ने किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आरकेएम पब्लिक स्कूल कपाही के संस्थापक कर्म सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने युवाओं में नशे से दूर रहने व खेल भावना, अनुशासन और पारंपरिक खेलों के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। उन्होंने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में छोटी माली के विजेता विशाल (ध्वाल) हिमालया रूप अखाड़ा रहे, जबकि अक्षय (दिल्ली) ने दूसरा स्थान हासिल किया। बड़ी माली में नरेश (दिल्ली) विजेता बने और मॉन्टी (रोहतक) उपविजेता रहे। विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को गुर्ज सहित नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।मुख्यातिथि योगराज राव ने 11,000 रुपये और कर्म सिंह ठाकुर ने 5,100 रुपये की राशि दंगल कमेटी को भेंट की। प्रधान राकेश कुमार के नेतृत्व में कमेटी के सदस्यों जसवंत सिंह ठाकुर, देवी सिंह, आदव सिंह ठाकुर, बिरेंद्र राघवा, लेखराज, बिरेंद्र भारती (प्रधानाचार्य आरकेएम), कमलकांत, वंशीधर और लाल सिंह सहित सभी ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर सेवानिवृत्त अधिकारी पूर्ण चंद, किशोरी लाल, हुकुम सिंह बन्याल, सिवानिवृत्त सूबेदार मुनी लाल सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

#TheBigGardenerWasInTheNameOfTheKingOfDelhi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 27, 2026, 17:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: दिल्ली के नरेश के नाम रही बड़ी माली #TheBigGardenerWasInTheNameOfTheKingOfDelhi #VaranasiLiveNews