Meerut News: बारिश के बाद गिरा तापमान, हवा भी हुई साफ
संवाद न्यूज एजेंसीमोदीपुरम। शहर में सोमवार देर रात बारिश के बाद मंगलवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया, वहीं हवा भी काफी हद तक साफ हो गई।सुबह से आसमान में बादलों और धूप की आंख-मिचौली चलती रही। तापमान में हल्की गिरावट के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। दिनभर बढ़ी नमी के कारण उमस ने लोगों को जरूर परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं। अगले कुछ दिनों तक मिला-जुला मौसम रहने की संभावना है। बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश और धूप निकल सकती है। आर्द्रता बढ़ने से उमस बनी रहेगी।बारिश के बाद प्रदूषण के स्तर में कमी आई और हवा बेहतर रही। शहर के अधिकांश क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में दर्ज हुआ। मेरठ का औसत एक्यूआई 152 रहा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वैधशाला पर अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आने वाले दिनों में भी रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।
#TemperatureDroppedAfterTheRain;TheAirAlsoClearedUp. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 16, 2026, 22:16 IST
Meerut News: बारिश के बाद गिरा तापमान, हवा भी हुई साफ #TemperatureDroppedAfterTheRain;TheAirAlsoClearedUp. #VaranasiLiveNews
