Kurukshetra News: तेलंगाना के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया कुरुक्षेत्र का भ्रमण
कुरुक्षेत्र। एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत तेलंगाना से 40 सदस्यों का समूह कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत शहर आया। इनमें शिक्षक और विद्यार्थी शामिल रहे। समूह सदस्यों की केडीबी सदस्यों ने अगुवाई की। बताया गया कि हरियाणा का पार्टनर स्टेट तेलंगाना है और दोनों राज्यों के मेधावी विद्यार्थियों को संस्कृति के आदान-प्रदान के लिए दोनों राज्यों में भ्रमण करना होता है। तेलंगाना के विद्यार्थी एवं अध्यापक कुरुक्षेत्र में भ्रमण करने आए। ब्रह्मसरोवर स्थित केडीबी कार्यालय में अल्केश मौद्गिल ने उनका सम्मान किया। तेलंगाना से नोडल ऑफिसर जावेद ने कहा कि केडीबी द्वारा दिए सम्मान के लिए वह आभारी हैं। विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए भ्रमण बहुत सुंदर अनुभव वाला रहा। यहां की प्राचीन धरोहरें, विशेषकर एशिया के सबसे बड़े मानव निर्मित तालाब यानी ब्रह्मसरोवर की भव्यता को देखकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। संवाद
#TeachersAndStudentsFromTelanganaVisitedKurukshetra. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 21, 2026, 06:03 IST
Kurukshetra News: तेलंगाना के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने किया कुरुक्षेत्र का भ्रमण #TeachersAndStudentsFromTelanganaVisitedKurukshetra. #VaranasiLiveNews
