Ambala News: टंगैल की आंचल ने बनाया सीएम का स्केच
मुलाना। मुलाना हल्का के छोटे से टंगैल गांव की बेटी आंचल आज अपनी पेंसिल के दम पर न सिर्फ गांव बल्कि पूरे जिले में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। आंचल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उन्होंने किसी कला संस्थान या बड़े गुरु से प्रशिक्षण नहीं लिया है। बचपन से ही रंगों और पेंसिल से खेलने वाली आंचल ने खाली समय में अभ्यास कर स्कैच बनाने की कला में महारथ हासिल की। उनकी मेहनत का परिणाम तब देखने को मिला, जब उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का एक बेहद आकर्षक और जीवंत स्केच तैयार किया। उन्हें स्केच दिया और उन्होंने सराहना की। संवाद अंबाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम के साथ मौजूद आंचल। स्वयं अंबाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम के साथ मौजूद आंचल। स्वयं
#Tangail'sAanchalMadeASketchOfTheCM #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 10, 2026, 02:49 IST
Ambala News: टंगैल की आंचल ने बनाया सीएम का स्केच #Tangail'sAanchalMadeASketchOfTheCM #VaranasiLiveNews
